कहासुनी में गुस्साए छोटे भाई ने की बहन की हत्या:कुल्हाडी से सिर पर किया वार, मौके पर ही हो गई मौत; जमीनी-विवाद में हुई थी बहस




श्रीगंगानगर में छोटे भाई ने अपनी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। यह घटना कृषि भूमि को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मृतक की पहचान मंजू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी भाई का नाम सुरेंद्र है। घटना देर शाम करीब 7 बजे, रावला कस्बे के गांव 8 डीओएल की है। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र ने अपनी बहन मंजू के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब मंजू ने शोर मचाया तो घर के बाहर खड़ा उसका पति रामावतार ने मंजू को फर्श पर लहूलुहान पड़ा देखा और पास में सुरेंद्र भी मौजूद था। रामावतार ने तुरंत रावला पुलिस थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी प्रशांत कौशिक और एसआई गिरधारी सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर ही आरोपी सुरेंद्र शव के पास बैठा मिला, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। अनूपगढ़ डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- आज सुबह सुरेंद्र ने अपनी बहन मंजू को फसल का हिस्सा देने के लिए बुलाया था। इस दौरान उनकी बहस हो गई। बहस इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में कुल्हाड़ी से हमला क दिया। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना की मंजू की मां और श्रीगंगानगर रह रहे दूसरे भाई को दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *