बेतिया में LPG आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन अलर्ट:गोदामों में सिलेंडरों का फिजिकल वेरिफिकेशन, ऑनलाइन स्टॉक से मिलान




जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी सहायक आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गैस वितरक एजेंसियों के गोदामों की लगातार औचक जांच कर रहे हैं। गड़बड़ी या अनियमितता से बचने को जांच जांच के दौरान गोदामों में उपलब्ध एलपीजी सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसका ऑनलाइन स्टॉक से मिलान भी किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता की गुंजाइश न रहे। अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की विसंगति या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध कड़ी और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर और सही मात्रा में गैस उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें परेशानी न हो। वर्तमान में 26,130 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध उन्होंने यह भी बताया कि जिले में फिलहाल एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वर्तमान में जिले में 26,130 घरेलू सिलेंडर और 775 वाणिज्यिक सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 12,771 सिलेंडरों की सफलतापूर्वक होम डिलीवरी भी कराई गई है, जो आपूर्ति व्यवस्था की सक्रियता को दर्शाता है। उपभोक्ताओं समस्या होने पर शिकायत करें गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निवारण को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। अब तक प्राप्त 11 शिकायतों को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को भेजा गया है, जहां उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *