कोटपूतली-बहरोड़ जिले की पावटा तहसील के भांकरी गांव में रविवार को विधायक कुलदीप धनकड़ के बेटे अनुज का तिलक समारोह हुआ। समारोह में सीएम, डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री पहुंचे। कुलदीप धनकड़ के बेटे की शादी यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना के साथ 21 अप्रैल को होगी। 19 अप्रैल को हुए तिलक समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, वन मंत्री संजय शर्मा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह यादव और ओमप्रकाश धनख पहुंचे। बता दें..21 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के यहां बारात जाएगी। स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर और एसपी समेत पूरा प्रशासन मौके पर तैनात है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि झाबर सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर से विधायक और यूडीएच मंत्री हैं। वे शेखावाटी की राजनीति में एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं। कुलदीप धनखड़ विराटनगर (कोटपूतली बहरोड़) से विधायक हैं। वे अपने क्षेत्र के प्रभावशाली नेता हैं। विजय सिंह चौधरी राजस्थान सरकार में राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।
Source link