पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पहुंचे मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर:अररिया में की पूजा-अर्चना, सुख-शांति के लिए महादेव का जलाभिषेक




पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने अररिया जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां काली के चरणों में मत्था टेका और बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। दर्जनों पुलिस अधिकारी और कर्मी तैनात रहे न्यायमूर्ति कुमार ने बताया कि वे बिहार की सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करने आए हैं। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली और न्याय व्यवस्था की मजबूती की कामना की। इस दौरान न्यायमूर्ति की सुरक्षा के लिए दर्जनों पुलिस अधिकारी और कर्मी तैनात रहे। उन्होंने मंदिर परिसर में हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी। नानू बाबा ने चुनरी पहनाकर दिया आशीर्वाद मंदिर के प्रमुख साधक नानू बाबा ने न्यायमूर्ति संदीप कुमार का स्वागत किया। नानू बाबा ने जस्टिस कुमार और उनके साथ आए न्यायालय के अन्य जजों को चुनरी व माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर हेमंत कुमार हीरा द्वारा लिखित पुस्तक ‘नानू बाबा’ न्यायमूर्ति को भेंट की गई। नानू बाबा ने न्यायिक पदाधिकारियों को मां काली का आशीर्वाद देते हुए कहा कि सच्ची भक्ति और न्याय की राह पर चलने से समाज में सद्भाव बढ़ता है। हेमंत कुमार हीरा ने बताया कि पूर्व में सुप्रीम कोर्ट के जज और बिहार के चीफ जस्टिस भी इस मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। मंदिर एशिया के सबसे ऊंचे काली मंदिरों में मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर को एशिया के सबसे ऊंचे काली मंदिरों में से एक माना जाता है। इसकी स्थापना 1884 में हुई थी और नानू बाबा के प्रयासों से इसका विस्तार हुआ है। इस अवसर पर जिला जज गुंजन पाण्डेय, फैमिली जिला जज अविनाश कुमार द्वितीय सहित न्यायालय के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। न्यायमूर्ति के इस धार्मिक भ्रमण को न्यायपालिका और आस्था के सामंजस्य का उदाहरण माना जा रहा है। इस यात्रा से बिहार की जनता में एक सकारात्मक संदेश गया है कि उच्च न्यायिक पदाधिकारी भी आध्यात्मिक शक्ति से प्रेरणा लेते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *