निंबाहेड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत:लसड़ावन रोड पर हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल




चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा उपखंड में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा डोरिया से मंडावली रोड पर हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में कचरिया खेड़ी निवासी देवकिशन गायरी और उनकी पत्नी भगवती गायरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दो अन्य घायल, हालत गंभीर होने पर चित्तौड़गढ़ रेफर इसी हादसे में जावदा गांव निवासी ललित धाकड़ और दीपक वैष्णव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत चिंताजनक होने पर उन्हें चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि चारों व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार थे। घटनास्थल से गुजर रहे डोरिया निवासी देवेंद्र शर्मा ने हादसा देखकर तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद करीब एक घंटे तक घायल सड़क पर ही पड़े रहे। एम्बुलेंस पहुंचने में देरी, पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई, लेकिन जयपुर स्थित हेड ऑफिस से निम्बाहेड़ा तक कॉल ट्रांसफर होने में देरी हुई। बाद में भदेसर से आई एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *