गेंद निकालने कुएं में उतरे, दो किशोरों की मौत:देवास के नेवरी फाटा में हादसा; एक को बचाने कूदा दूसरा भी डूबा




देवास के हाटपीपल्या क्षेत्र के नेवरी फाटा में रविवार शाम क्रिकेट खेलते समय दर्दनाक हादसा हो गया। गेंद निकालने के दौरान कुएं में उतरे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कुछ किशोर खेत में बने मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद पास के कुएं में जा गिरी। गेंद निकालने के लिए एक किशोर कुएं में उतरा, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। पहले किशोर को बचाने के लिए दूसरा किशोर भी कुएं में कूद गया, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा और दोनों गहरे पानी में डूब गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर हाटपीपल्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय देवेंद्र गोस्वामी पुत्र मुकेश गोस्वामी और 16 वर्षीय राजवीर नायक पुत्र विनोद नायक, निवासी नेवरी फाटा के रूप में हुई है। घटना के बाद राजवीर की मां को बेटे की मौत पर विश्वास नहीं हुआ। परिजन शव को नेवरी स्थित माता मंदिर ले गए, जहां जीवित होने की उम्मीद में प्रार्थना की गई। दो तस्वीरों में देखिए रेस्क्यू… समझाइश के बाद वापस लाया गया शव मंदिर में पुजारी ने बच्चे को मृत बताया। परिजनों और पुलिस की समझाइश के बाद शव को वापस हाटपीपल्या अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *