लखनऊ में गेस्ट हाउस में महिला की मौत:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, प्रेमी के साथ ठहरी थी




लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला ने गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नरही स्थित एक प्राइवेट गेस्ट हाउस की है। गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 104 में महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि हजरतगंज के बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी रानी कश्यप (32) पीओपी कारीगर पति अनिल के साथ रहती थीं। पूछताछ में पता चला कि रानी का पति से आए दिन विवाद होता था। उसका पार्क रोड पर रहने वाले ऑटो चालक रजत सिंह से प्रेम प्रसंग था। दोनों में अक्सर नरही स्थित एक गेस्ट हाउस में मिलते थे। महिला रविवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने प्रेमी रजत के साथ गेस्ट हाउस में ठहरी थी। इस दौरान दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और रजत उसे वहां छोड़कर चला गया। देर शाम होटल का स्टाफ किसी काम से कमरे पर गया तो महिला को फंदे से लटका पाया। जिससे उसकी चीख निकल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने पर हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों को सूचना दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। कमरे से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पान विक्रेता ने फांसी लगाई हजरतगंज में शनिवार देर रात पान विक्रेता ने फांसी लगा ली। रविवार सुबह परिजनों ने अधेड़ को फंदे से लटका देखा। नरही निवासी अमित जायसवाल (55) अपने पिता की पान दुकान पर काम करते थे। शनिवार रात वह परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। रविवार सुबह देर तक नहीं जगे तो परिवार के लोग उन्हें बुलाने पहुंचे। परिजनों ने कमरे में कि अमित का शव दुपट्टे से फंदे के सहारे फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *