बागपत में युवक से कुकर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार:आरोपियों ने घर में ले जाकर दिया था वारदात को अंजाम, जांच जारी

[ad_1]


बागपत के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के अनुसार, गांव के ही तीन युवक उसे एक मकान में ले गए, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपियों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह पीड़ित कोतवाली पहुंचा और नाजिम, मुफीद व नजरान के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment