दौसा कोतवाली थाना व साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत के सरसों तेल से भरे ट्रक लूट मामले में 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवेन्द्र कुमार, निवासी मोहम्मदपुर गुर्जर, थाना बहरोड़ सदर, कोटपूतली-बहरोड़ पिछले 7 साल से फरार चल रहे आरोपी देवेन्द्र कुमार गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। यह था मामला 17 जुलाई 2019 की रात ट्रक ड्राइवर महेन्द्र यादव अपने खलासी के साथ जयपुर से 1712 कार्टून सरसों तेल भरकर पश्चिम बंगाल के रानीगंज जा रहा था। सैंथल पुलिया के पास सर्विस रोड पर एक जीप और बोलेरो ने ट्रक को रुकवाया। 8-9 बदमाशों ने चालक व खलासी के साथ मारपीट कर उन्हें अगवा कर लिया और रातभर घुमाते रहे। बदमाश 42 हजार रुपये नकद, मोबाइल और दस्तावेज लूटकर ट्रक सहित फरार हो गए। ऐसे पकड़ा गया आरोपी घटना के बाद से ही फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। साइबर सेल के कांस्टेबल दशरथ सिंह की विशेष मेहनत और तकनीकी सहायता से आखिरकार आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
Source link