CTU मल्टी-OTA टिकटिंग शुरू करेगा:अभी सिर्फ एक ऐप से बुकिंग होती है, हरियाणा-पंजाब समेत 8 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा




चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट (CTU) बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए सिर्फ एक प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। CTU कई नामी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियां (OTA) जैसे मेक माय ट्रिप, गोइबिबो से जुड़ने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनियों से आवेदन भी मांगे गए हैं। 15 दिन के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी। शर्तों पर खरी उतरने वाली कंपनियों को शामिल किया जाएगा। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ाने और प्राइवेट ऑपरेटरों को टक्कर देने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक इस योजना के पीछे सीटीयू का मेन उद्देश्य अपनी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाना है। दूसरा जिन आठ राज्यों में सीटीयू का नेटवर्क है, वह सारे नामी टूरिस्ट प्लेस है। इनमें सैलानी देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी आते हैं। ऐसा करने से प्राइवेट बस ऑपरेटर को भी सीटीयू टक्कर देगा। इसके अलावा यात्रियों का फायदा ज्यादा होगा। इससे पहले CTU ने रेड बस के साथ एक समझौता किया हुआ है, जो 31 मार्च 2027 तक या नए कॉन्ट्रैक्ट होने तक चलेगा। लेकिन अब सीटीयू चाहता है कि ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियां (OTA) उसके साथ जुड़ें ताकि ज्यादा लोग टिकट बुक कर सकें। इसी चीज को ध्यान में रखकर यह रणनीति बनाई हुई है। लोगों को होंगे यह 5 फायदे… सभी टूरिस्ट स्थानों को करती है कवर
सीटीयू की मौजूदा समय में आठ राज्यों में बस सर्विस है। इसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, यूपी, दिल्ली शामिल है। बसें रोजाना 1,33,530 किमी का सफर तय करती हैं। इसमें शहर/लोकल 83,269 किमी और लंबी दूरी (इंटरस्टेट) 50,261 किमी शामिल है। लगभग 642 बसें है। लोकल रूट पर 464 बसें और इंटरस्टेट रूट पर 178 बसें चल रही हैं। 71 बसें जल्दी सीटीयू को मिलेगी
सीटीयू का फोकस अब इलेक्ट्रिक बसों पर है। अभी तक पीएम श्री योजना के तहत 45 बसें सड़कों पर चल रही हैं। दो बसों को रिजर्व में रखा है। जबकि 12 बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। 59 बसें शनिवार को सीटीयू में आई हैं। इन्हें जल्दी ही शामिल किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *