वंदे भारत-तेजसवी समेत दर्जन भर ट्रेन में एसी ठप:240 शिकायतों ने खोली पोल, रिजर्व कोच में बिना टिकट कब्जा की भी हुई शिकायत




गर्मी की दस्तक के साथ ही रेलवे की तैयारियों की पोल खुलने लगी है। देश की प्रीमियम ट्रेनों जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस में भी एसी कूलिंग ठप होने की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। पिछले एक महीने में करीब 240 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जो सिस्टम की कमजोरी को उजागर करती हैं। समय से पहले फेल हुई तैयारी रेलवे के नियमों के अनुसार हर एसी कोच में दो-दो 7 टन के एसी यूनिट लगाए जाते हैं और गर्मी से पहले उनकी सर्विसिंग जरूरी होती है। लेकिन इस बार मेंटेनेंस में लापरवाही साफ दिख रही है, जिससे कई कोचों में एसी या तो ठीक से काम नहीं कर रहे या पूरी तरह बंद हैं। रिजर्व कोच में बिना टिकट कब्जा समस्या सिर्फ एसी तक सीमित नहीं है। यात्रियों ने गंदगी, खराब शौचालय, बिना टिकट यात्रियों के कब्जे और घटिया खानपान जैसी कई गंभीर शिकायतें भी दर्ज कराई हैं। इससे साफ है कि पूरी व्यवस्था ही चरमराई हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *