लुधियाना में गैंगवार:संजय गांधी कॉलोनी में खूनी झड़प,जमकर चले ईंट-पत्थर और गोलियां दो खोल बरामद जांच में जुटी पुलिस




लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित संजय गांधी कॉलोनी रविवार रात दो पुराने दुश्मनों के बीच चल रही रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों के बीच हुई इस खूनी झड़प में न केवल जमकर पथराव हुआ बल्कि सरेआम गोलियां भी चलाई गईं। फायरिंग की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा और लोग दहशत के मारे अपने घरों में कैद हो गए। दोपहर की मारपीट का बदला लेने पहुंचे 30 हमलावर पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ पुरानी रंजिश है। इलाके के ही रहने वाले आशीष और ग्रेवाल नाम के दो युवकों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है।रविवार दोपहर को दोनों का आमना-सामना हुआ, जिसमें ग्रेवाल ने आशीष की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान आशीष के पैर में गंभीर चोट आई। दोपहर की पिटाई का बदला लेने के लिए आशीष ने रात को अपने 25 से 30 साथियों को इकट्ठा किया और हथियारों से लैस होकर संजय गांधी कॉलोनी में ग्रेवाल के घर पर धावा बोल दिया। आशीष के गुट ने जैसे ही हमला किया दूसरे पक्ष की ओर से भी जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। चश्मदीदों के मुताबिक माहौल इतना खौफनाक था कि गलियों में सिर्फ पत्थर गिरने और चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। इसी बीच उपद्रवियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस को मिले खोल, CCTV खंगाल रही टीमें वारदात की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ गगनदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो चले हुए कारतूसों के खोल बरामद किए हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि मौके पर फायरिंग हुई थी। पुलिस के अनुसार, आशीष और ग्रेवाल दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। अगली कार्रवाई: पुलिस अब कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *