पटना में आज बीजेपी का प्रदर्शन, ट्रैफिक रूट बदला:गांधी मैदान के चारों ओर नहीं चलेंगे कॉमर्शियल वाहन, महिला आरक्षण बिल को लेकर होगा विरोध

[ad_1]


महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पटना में बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। इसे लेकर आज बापू सभागार से आक्रोश मार्च निकलेगा। यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। बिहार के विभिन्न जिलों से छोटे-बड़े वाहनों में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है। इस आयोजन के दौरान शहरवासियों को यातायात जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। हालांकि इस प्रतिबंध से एंबुलेंस, अग्निशमन जैसे इमरजेंसी वाहनों को बाहर रखा गया है। सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ये बदला हुआ ट्रैफिक रूल प्रभावी रहेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment