अमृतसर| शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एड. हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब के गवर्नर गुलाव चंद कटारिया द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों को सज़ा देने वाले बिल को मंजूरी देने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सिखों की धार्मिक आस्था और भावनाओं की रक्षा के लिए बेअदबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को पूरी तरह से खत्म करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानून अपनी जगह सही है, लेकिन ज़्यादा जरूरी है कि बेअदबी की घटनाओं के पीछे काम करने वाली ताकतों को जड़ से खत्म किया जाए। इसलिए सिख समुदाय को जागरूक और सतर्क होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मान बनाए रखने के लिए पूरी तरह से समर्पित होना होगा।
Source link