शहर की भागदौड़ से दूर अगर आप सुकून के कुछ पल और प्राकृतिक सौंदर्य की तलाश में हैं, तो जसदेर धाम नया ठिकाना बनने जा रहा है। वन विभाग की ओर से करीब 80 लाख रुपए की लागत से विकसित की जा रही ईको-टूरिज्म साइट ने अब आकार लेना शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट का सबसे खूबसूरत हिस्सा तालाब के बीचो बीच बना टापू है। विभाग ने इस टापू तक पहुंचने के लिए न केवल पक्की सीढ़ियों का निर्माण किया है, बल्कि सुरक्षा के लिए मजबूत रेलिंग भी लगाई है। टापू पर बनी झोंपड़ी (हट) पर्यटकों को आकर्षित करेगी। फिटनेस प्रेमियों के लिए तालाब के चारों ओर 550 मीटर का वॉकिंग ट्रैक तैयार है, जहां सुबह-शाम शहरवासी शुद्ध हवा के बीच सैर कर रहे हैं। डीएफओ सविता दहिया ने बताया कि प्रोजेक्ट पर कुल 80 लाख रुपए खर्च होने हैं, जिसमें से 45 लाख के कार्य हो चुके हैं। जसदेर धाम कमेटी और वन विभाग का साझा लक्ष्य इसे एक ऐसा स्पॉट बनाना हैं, जहां श्रद्धालुओं को शांति मिले और पिकनिक के लिए बेहतरीन माहौल मिल सके।
Source link