फरीदकोट मॉडर्न जेल में फिर मिले 6 मोबाइल:बैरकों में तलाशी के दौरान लावारिस हालत में पड़े थे, अज्ञात पर केस दर्ज




फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। जेल प्रशासन द्वारा शनिवार रात एक बार फिर विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान छह मोबाइल फोन लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं। इस मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद फोनों की टेक्निकल सेल से जांच करवाएगी पुलिस: डीएसपी इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइल फोनों की टेक्निकल सेल से जांच करवाई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि इनका इस्तेमाल कौन कर रहा था। जांच के आधार पर संबंधित कैदियों/हवालातियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक गुरचरण सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के दिशा निर्देशों पर जेल कर्मचारियों की टीम ने अलग-अलग बैरकों का विशेष निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें छह मोबाइल फोन लावारिस हालत में बरामद हुए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *