औरंगाबाद के देवरिया रुस्तम गांव शादी की खुशियां मातम में बदल गई। तिलक से कुछ घंटे पहले करंट लगने से दूल्हे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जनेश्वर पाल के पुत्र रितेश पाल(26) के तौर पर हुई है। घटना फेसर थाना क्षेत्र की है। रितेश की शादी के गंगहर गांव के संजय पाल की पुत्री श्रुति कुमारी के साथ तय हुई थी। सोमवार(20 अप्रैल 2026) को तिलक समारोह होना था। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही थी। घर को फूलों से सजाया गया, पंडाल लगाया गया। मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बेहद उत्साहित थे। जमुहार ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत परिजनों के अनुसार सुबह रितेश जल्दी उठकर तैयारियों में जुट गया था। पानी के लिए घर में लगे मोटर को चालू करने गया। अचानक उसे झटका लगा। गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली का कनेक्शन काटा। इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद जमुहार स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन शव को वापस सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नगर थाना की पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में मचा कोहराम मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजन शव से लिपटकर रोते-बिलखते रहे। जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब सन्नाटा और चीख-पुकार गूंज रही है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।दूसरे राज्य में रहकर जेसीबी मशीन चलाता था। शादी के चलते वह कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।
Source link