डीडवाना के बांगड़ जिला अस्पताल को सामाजिक चेतना सेवा समिति और रॉयल11 ग्रुप ने संयुक्त तत्वावधान में 270 मीटर कपड़ा भेंट किया है। यह पहल मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का एक उदाहरण है। समिति के अध्यक्ष सैयद नईमुद्दीन मास्टर और कोषाध्यक्ष बाबू मोहम्मद अयूब रंगरेज ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले 13 साल से लगातार किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पताल में आकस्मिक दुर्घटनाओं में हुई मृत्यु के बाद मृतक के शव को सम्मानपूर्वक ढककर उनके घर तक पहुंचाने में सहयोग करना है। समिति सदस्यों ने यह कपड़ा वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह गढ़वाल, कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. सुरेश नेतड़, डॉ. प्रदीप बुगालिया, नर्सिंग अधीक्षक गणेशा राम चौधरी, तकनीकी अधिकारी अमरीश माथुर तथा नर्सिंग अधिकारी वीरेंद्र सिंह भाटी को सौंपा।
इस अवसर पर जहांगीर कुरैशी, जुल्फिकार कुरेशी (प्रधानाचार्य), मुस्ताक खान मोरडूंगा, असगर खान (व्याख्याता), महेश कुमार, भोजराज पुसवाडिया, मोहम्मद जमील खोखर, हाजी हामिद समनिगर और मास्टर शराफत अली सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
Source link