जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चढ़ाई कार:मालिक से अनबन का बदला निर्दोष कर्मचारी से लिया, आरोपी फरार, CCTV में कैद वारदात




जालंधर के लांबड़ा क्षेत्र के पास पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कार चढ़ाकर उसे जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित अमनदीप, जो कि ‘बिल्ला’ नामक व्यक्ति के पास काम करता है, उसको आरोपियों ने रास्ते में रोककर न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उस पर अपनी अल्टो कार चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों की पीड़ित के मालिक के साथ पुरानी अनबन थी, जिसका बदला उन्होंने निर्दोष कर्मचारी से लेने की कोशिश की। पीड़ित अमनदीप ने बताया कि वह अपने मालिक बिल्ला जी (निवासी गांव बडाला) के पास काम करता है। घटना वाले दिन वह अपने घर से काम के लिए बडाला की ओर जा रहा था। जब वह खोहले किंग अड्डे से आगे सिंह डेयरी के पास पहुंचा, तो उसने अपनी बाइक धीमी की। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी अमनदीप के अनुसार, कार में अमित कल्याण और उसका साथी जोन सवार थे। टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अमनदीप ने बताया कि आरोपी उसे पहले भी रास्ते में रोककर धमका चुके थे कि अगर वह बिल्ला के साथ काम करना बंद नहीं करेगा, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। आरोपियों ने मौके पर गाली-गलौज की और फरार हो गए। मालिक के साथ पुरानी रंजिश पीड़ित के मालिक बिल्ला ने बताया कि आरोपियों (अमित और जोन) के साथ उनका करीब एक महीने से विवाद चल रहा है। आरोपियों ने पहले उनके भाई और भाभी के साथ भी बदतमीजी की थी, जिसकी शिकायत लांबड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी। बिल्ला का आरोप है कि उनकी आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए अब उनके कर्मचारी को निशाना बनाया जा रहा है। हादसे के बाद घायल अमनदीप को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एक्स-रे और अन्य जांचों में देरी की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी अब भी फोन पर धमकियां दे रहे हैं और उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को टाला जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *