बेगूसराय में नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। रविवार देर रात शव मिला है। मृतक की पहचान गोधना गांव निवासी उत्तम सहनी के पुत्र आदर्श कुमार(11) के तौर पर हुई है। 7वीं क्लास में पढ़ता है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। चचेरे भाई साकेत कुमार ने बताया कि बड़ी मम्मी ने बैसाखी पर्व किया था। सभी लोग गोधना गंगा घाट किनारे अर्घ्य देने गए थे। पूजा के बाद सभी लोग लौटकर घर आए, लेकिन आदर्श नहीं आया। हमलोगों को लगा कि कहीं खेल रहा होगा। शाम तक जब नहीं लौटा तो चिंता हुई। खोजबीन शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद मिला शव परिवार के सदस्य घाट के पास पहुंचे तो वहां आदर्श का कपड़ा रखा मिला। जिसे देखकर अंदाजा लगाया गया कि नदी में स्नान करने के दौरान वो डूब गया है। काफी खोजबीन करने के बाद देर रात करीब 2:00 बजे गोधन घाट से लाश बरामद की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
Source link