कानपुर की हरबंशमोहाल पुलिस ने श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर घंटाघर से चांदी के मुकुट चोरी का सोमवार को खुलाया कर दिया। पुलिस ने मंदिर से मुकुट चोरी करने वाला माजिद अंसारी, उसकी पत्नी और चोरी के मुकुट खरीदने वाले सर्राफ को अरेस्ट कर लिया। माजिद कासगंज से स्कूटी से कानपुर पहुंचा और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकला था। इसके बाद मुकुट को कासगंज में सर्राफ को बेच दिया और इस गलाकर सर्राफ ने बिस्किट में बदल दिया था, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बोला…पैसों की जरूरत थी तो मंदिर को बनाया निशाना डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने सोमवार को अपने दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को घंटाघर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर से सात मूर्तियों के चांदी के मुकुट चोरी हो गए थे। हरबंशमोहाल पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की थी। मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी से सामने आया था कि मंदिर में घुसे स्कूटी से आए हेलमेट लगाए व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान उसकी पत्नी और बच्चा मंदिर के बाहर स्कूटी पर वेट कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के जरिए स्कूटी का नंबर मिला और इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार रात को पुलिस ने मंदिर में चोरी करने के मुख्य आरोपी नगला गांव थाना पटियाली कासगंज निवासी माजिद अंसारी को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्कूटी से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ झारखंड जा रहा था। कानपुर हाईवे पर उसका एक्सीडेंट हो गया। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और उसे भी चोट आ गई, उसके पास इलाज और स्कूटी बनवाने का पैसा नहीं था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसके चलते वह घंटाघर पहुंचा और कई मंदिरों में चोरी की कोशिश करने के बाद श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा और मौका देखकर मूर्तियों से एक के बाद एक 7 मुकुट चोरी कर लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला था। पुलिस ने करीब 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले तब जाकर स्कूटी का नंबर मिला और इसके बाद पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर माजिद अंसारी तक पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया। पहले तो वह चोरी से इनकार कर रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज दिखाते ही टूट गया और पूरी वारदात को कुबूल कर लिया। सर्राफ और पत्नी को भी भेजा जेल डीसीपी ईस्ट ने बताया कि पत्नी को चोरी की जानकारी थी और इसे बेचने में भी पत्नी ने सहायोग किया था। इस वजह से केस में पत्नी अंजुल परवीन को भी अरेस्ट कर लिया। इसके साथ ही चांदी के मुकुट को खरीदने वाले कासगंज के ही मोहल्ला मंसूर चौक थाना गंज डुडवारा के जावेद अहमद को भी अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
Source link