करंट लगने से युवक घायल:शादी समारोह में काम करते समय हुआ हादसे का शिकार

[ad_1]


पाली में शादी समारोह में लाइट डोकेरेशन का काम करते समय करंट लगने से 24 साल का मजदूर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के किसान केसरी पेट्रोल पम्प क पास रहने वाला 28 साल का दीपक पुत्र रामलाल शादी समारोह में लाइट डोकेरेशन का काम करने के लिए नीपल (देसूरी) गया हुआ था। जहां लाइट डोकोरेशन का काम करते समय रविवार शाम को वह करंट लगने से घायल हो गया। जिसे नाडोल हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। रात को ही उसे बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका बर्न वार्ड में उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। हादसे के बाद ठेकेदार और उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए थे। युवक की बॉडी में करंट लगने से कई जगह से झुलस गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment