भीलवाड़ा की एक फैक्ट्री में जनरल मैनेजर की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मौत के बाद गुस्साए परिजन और समाज के लोग अस्पताल की मोर्च्युरी के बाहर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया।इनका आरोप है की फैक्ट्री प्रबंधन के दबाव के चलते ऑन ड्यूटी जनरल मैनेजर की जान गई है,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाया जाए। ऑन ड्यूटी मौत हुई मामला रायला थाना क्षेत्र की संगम इंडिया फैक्ट्री से जुड़ा है, फैक्ट्री में कार्यरत जनरल मैनेजर शिव सिंह ( 54 ) पिता सूरत सिंह आज सुबह हमेशा की तरह फैक्ट्री पर पहुंचे लेकिन कुछ देर बाद ही उनके भाई के पास फैक्ट्री प्रबंधन का फोन आया कि शिव सिंह की तबियत अचानक बिगड़ गई है इसलिए लिए उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा है जब उनके भाई अस्पताल पहुंचे तो वहां ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमेशा की तरह फैक्ट्री गए थे मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि शिव सिंह हमेशा की तरह आज भी फैक्ट्री पर गए थे, वो एकदम स्वस्थ थे,फैक्ट्री पहुंचने के कुछ देर बाद में फैक्ट्री प्रबंधन का फोन उनके भाई नागेंद्र सिंह के पास आया और उन्हें बताया कि शिव सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले जाया जा रहा है। नागेंद्र सिंह जब प्राइवेट अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने उनके भाई को मृत घोषित कर दिया। फैक्ट्री प्रबन्धन पद दबाव बनाने के आरोप परिजनों के मुताबिक शिव सिंह स्वास्थ्य थे और ऑन ड्यूटी थे लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन का दबाव उनके ऊपर लगातार था, फैक्ट्री प्रबंधन उन्हें लेबर अरेंजमेंट करने के लिए प्रेशर बनाता था इसी के चलते शिव सिंह तनाव में थे। उनके साथ फैक्ट्री में क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है फैक्ट्री प्रबन्धन द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। मांगे नहीं मानने तक प्रदर्शन जारी शिव सिंह के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है जो शादी लायक है वो परिवार में एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति थे, हमारी मांग है कि शिव सिंह के परिजनों को उचित मुआवजा ओर उनके बेटे को उनकी जगह नौकरी दी जाए,जब तक मांगे नहीं मानी जाती प्रदर्शन जारी रहेगा। इधर सूचना मिलने के बाद रायला, भीमगंज और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश कप्रयास किया।फिलहाल बड़ी संख्या में परिजन और समाज के लोग अस्पताल की मोर्च्युरी बाहर इकट्ठा है और उनका प्रदर्शन जारी है।
Source link