बांसवाड़ा ऑपरेशन त्रिनेत्र में आनंदपुरी थाना पुलिस ने मक्के की फसल की आड़ में की जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में बड़ी मात्रा में गांजा भी जब्त किया है। पुलिस को मिला था इनपुट SP सुधीर जोशी के निर्देशन में पुलिस टीम जब वांछित अपराधियों की तलाश में मीजा अर्जुनपुरा क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी उन्हें एक खेत में मक्के की फसल के बीच कुछ पौधे दिखाई दिए। बारीकी से जांच करने पर पता चला कि मक्के की आड़ में गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने 207.380 किलोग्राम गांजे के हरे पौधे व प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ 5.300 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। ऊंची फसल के बीच उगाए थे जांच में सामने आया कि यह खेत थावरा पिता नाथू चरपोटा निवासी अर्जुनपुरा का है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मक्के की ऊंची फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रखे थे। NDPS एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने मौके से सारा माल जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। मामले की आगामी जांच सल्लोपाट थानाधिकारी नागेंद्र सिंह को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में एएसआई दिनेश चंद्र, हेड कांस्टेबल महेश चंद्र, कांस्टेबल संजय, महेंद्र और रिछपाल शामिल रहे।
Source link