सीधी के जंगल में भीषण आग:खजुरी में 15 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित, 4 घंटे की मशक्कत के बाद 80% आग पर काबू




सीधी जिले के ग्राम खजुरी के जंगल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस आग से करीब 15 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। चार घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग के 80 प्रतिशत हिस्से पर काबू पा लिया गया है। यह आग सुबह लगभग 10 बजे अज्ञात कारणों से लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। दोपहर 2 बजे तक भी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाई थी, जिससे वन विभाग और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। घटना की जानकारी गांव के निवासी पुष्पेंद्र शर्मा ने वन विभाग के सीधी स्थित कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही वनपाल पंकज मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के अभियान में 12 पुलिसकर्मियों की एक टीम, फायर ब्रिगेड और 10 से अधिक ग्रामीण भी शामिल हुए। आग पर काबू पाने के लिए पारंपरिक और स्थानीय तरीकों का इस्तेमाल किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ों के आसपास से सूखे पत्तों को हटाया ताकि आग आगे न फैले। इसके साथ ही, हरे पेड़ों की टहनियों का उपयोग कर लपटों को दबाने का प्रयास किया गया। प्रयास से 80% आग पर काबू पाया वनपाल पंकज मिश्रा ने बताया कि लगातार प्रयासों के कारण लगभग 80 प्रतिशत आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। शेष हिस्से में भी तेजी से आग बुझाने का काम जारी है। उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जंगल के एक-एक पेड़ को बचाना है, जिसके लिए पूरी टीम समर्पण के साथ काम कर रही है। जंगल में फैली आग की तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *