[ad_1]
चंदन नगर थाना क्षेत्र में पत्थरबाजी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को क्षेत्र में जुलूस निकाला और सार्वजनिक माफी मंगवाई। इस दौरान आरोपियों ने घुटनों के बल बैठकर आम लोगों से माफी मांगी और आगे से ऐसा कृत्य न करने का भरोसा दिया।
टीआई तिलक करोले ने बताया कि कुलदीप पगारे (26) निवासी राजनगर ने 17 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने शराब के नशे में उसके घर पर पथराव किया। इस हमले में उसे सिर में चोट आई थी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों अंकित गोगलिया निवासी राजनगर, मोहित उर्फ गली गोगलिया, गौरव गोस्वामी निवासी राजनगर, विजय उर्फ भोला निवासी आराधना नगर एरोड्रम, पीयूष उर्फ कान्हा निवासी राजनगर ने का जुलूस निकालकर माफी मंगवाई गई। कार्रवाई से खुश रहवासियों ने तालियां बजाईं और टीआई का हार पहनाकर स्वागत किया। टिफिन सेंटर संचालिका के जेवर चोरी इंदौर के विजयनगर में टिफिन सेंटर संचालित करने वाली महिला के घर से सूटकेस, नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घर पर आने-जाने वाले एक युवक पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय मंजूलता जैन निवासी शीतल नगर विजयनगर ने अरिहंत जैन निवासी बालाघाट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मंजूलता ने बताया कि उसके परिवार में गमी हो गई थी तब घर पर बेटी को छोड़कर पति के साथ बाहर गई थी। बाहर से आई तो गोदरेज अलमारी के ऊपर रखा सूटकेस गायब हो गया। शक होने पर जब उन्होंने अलमारी का लॉकर चेक किया तो उसमें रखे जेवर भी नहीं मिले।
घर से सफेद मोती और सोने के पांच पेंडल वाला रानी हार, पंचाली मंगलसूत्र, काले मोती व सोने की पत्तियों वाला, चांदी की चटाई वाली पायल करीब 1 लाख रुपए नकदी अन्य सामान नहीं था। बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि अरिहंत के अलावा और कोई घर पर नहीं आता था। उसने मामले में अरिहंत पर शंका जताई है। पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद से उसने घर पर आना-जाना भी बंद कर दिया था। पुलिस आरोपी को लेकर तलाश कर रही है।
[ad_2]
Source link