'विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल राजनीति दलदल में धकेला':भाजपा ने चार सिर वाला पुतला जलाया, बोले कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब करेंगे




कोटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने एक बार फिर महिला सशक्तिकरण को रोकने का काम किया है। देश की महिलाएं विपक्षी दलों की इस हरकत को कभी नहीं भूलेंगी। विपक्ष ने इस ऐतिहासिक बिल को राजनीति के दलदल में धकेला है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम को उद्योग नगर में चार सिर का पुतला जलाया। भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पास होने से रोककर, स्वंय की कब्र खुद ने खोद ली। कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं की विरोधी रही है। कांग्रेस नहीं चाहती कि देश की महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिले, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सभी देख रहे है। बिल को रोककर, संसद के बाहर खुश होना , खुशी मनाना यह विकृत मानसिकता है। सभी भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब करेंगे। आज उद्योग नगर मंडल ने विपक्ष का पुतला दहन किया है। पुतले में विपक्ष के चार नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव,ममता बनर्जी, स्टालिन के फोटो लगाए है। भाजपा जब दो तिहाई बहुमत में आएगी तो, बिल जरूर पास होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *