कलेक्टर बोले- लंबित बिजली कनेक्शन एक सप्ताह में पूरा करें:संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निपटारे को प्राथमिकता बताया




खैरथल-तिजारा कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कई विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के तुरंत निपटारे और बजट घोषणाओं की प्रभावी क्रियान्विति पर जोर दिया गया। बैठक में जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ और सीएमओ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के तुरंत समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। साथ ही जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त मामलों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। लंबित बिजली कनेक्शनों को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश गर्मी के मौसम को देखते हुए समर कंटिन्जेंसी कार्यों की समीक्षा करते हुए जन स्वास्थ्य और अभियांत्रिकी विभाग को बिजली विभाग के समन्वय से लंबित बिजली कनेक्शनों को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इसके अलावा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा खैरथल-बघेरी सड़क पर चल रहे कार्यों के तहत बिजली लाइन शिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बजट घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में गति लाने, भूमि आवंटन संबंधी कार्रवाई की नियमित जानकारी उपलब्ध कराने और रिडकोर को अवैध कट की सूचनाएं भेजकर उन्हें बंद कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उप पुलिस अधीक्षक लालचंद, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *