फाजिल्का में अबोहर के गाँव कुलार में एक ज़मीनी विवाद के दौरान हुई हिंसक फायरिंग ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विधायक संदीप जाखड़ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कहा कि सरेआम गोलियां चलना दर्शाता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। 20 अप्रैल को गांव कुलार में कल दोपहर जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में हुए झगडे व गोलियां चली थीं। इस मामले में बहाववाला पुलिस ने एक महिला सहित 3 ज्ञात और 30-35 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। विधायक बोले- सिर्फ एफआईआर काफी नहीं विधायक ने पंजाब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। जाखड़ ने कहा कि केवल एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं है। पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यदि विवाद माँ-बेटी के बीच था, तो वहां भारी मात्रा में हथियारबंद लोग क्या कर रहे थे। उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें किसी संगठित भू-माफिया ने भेजा था और उनका इस विवाद से क्या संबंध था।
पुलिस पूरे हथियार सप्लाई की चेन का पता लगाए उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक फायरिंग करने वालों के मुख्य साजिशकर्ताओं और हथियारों की सप्लाई चेन का पता नहीं लगाया जाता, तब तक आम जनता सुरक्षित महसूस नहीं करेगी। जाखड़ ने कहा कि पुलिस को इस घटना की जड़ तक जाकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। विधायक जाखड़ ने हथियारों के स्रोत और उनकी वैधता पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भयावह बताया। जाखड़ ने पुलिस से पूछा कि इतनी भारी मात्रा में गोलियां और हथियार कहाँ से आए। यदि वे लाइसेंसी थे, तो पुलिस उनका दुरुपयोग रोकने में विफल क्यों रही, और यदि अवैध थे, तो सीमावर्ती इलाकों में हथियारों की तस्करी कैसे हो रही है। जानिए क्या है पूरा विवाद
पुलिस को दिए बयान में गोपाल नगरी गली नंबर 5 अबोहर निवासी विनय जांगिड़ पुत्र जसवंत कुमार ने बताया कि वह रियल एस्टेट का काम करता है। उसने कुलार निवासी विनोद कुमार की बेटी राशि जयाणी से कृषि योग्य जमीन का इकरारनामा अप्रैल 2025 में किया था। उसने मौके पर मुझे जमीन का कब्जा दे दिया था और मैने वहां पर गेहूं की फसल बीज रखी थी। विनय ने बताया कि रविवार को जब वह गेहूं कटाई के लिए कंबाईन लेकर गेंहू की कटवाई करवा रहा था तो साथ वाले खेत में कुलार निवासी कांता ज्याणी पत्नी बलविंदर ज्याणी भी कंबाइन से गेंहू निकलवा रही थी। कांता ज्याणी ने मेरी जमीन से 2-3 कनाल से गेंहू जबरन कटवाकर निकलवा ली। इसका विरोध करने पर इतने में 30-35 लोग वहां पर आ गए और मुझे व मेरे साथियों को घेर लिया। आरोप है कि कांता जयाणी के मुनीम संदीप उर्फ दीपू ने 12 बोर की पिस्टल से फायर करने शुरू कर दिये, जबकि बाकी लोगो ने कापों से हमला कर दिया। हमले में हाथ पर कापा लगने से लवप्रीत घायल हो गया। जबकि गोली के छर्रे वगने से विक्रमजीत घायल हो गया।विनय ने बताया कि मैने दोनों को कंबाइन के पीछे छुपाते हुए उन्हें किसी तरह से असपताल दाखिल करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है इधर पुलिस ने कांता ज्याणी, बलविंदर कुमार पुत्र अक्षय कुमार, संदीप उर्फ दीपू पुत्र राज कुमार, दविन्द्र पांडे पुत्र कृष्ण चंद व 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 तथा आर्मज एक्ट की धारा 25, 27, 54, 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Source link