रणथंभौर से निकलकर श्याम वाटिका में पहुंचा चीता:चीता KP2 की मॉनिटरिंग में लगी रणथंभौर और कूनों की टीमें




कूनो नेशनल पार्क का चीत kp2 लंबा सफर तय कर रहा है। यह मध्य प्रदेश से चलकर रणथंभौर के जंगलों में पहुंच गया था। अब रणथंभौर का जंगल भी चीत kp2 को रास नहीं आया। जिसके चलते हैं उसने सवाई माधोपुर के रिहायशी इलाकों का रुख किया है। श्याम वाटिका पहुंचा चीता
जानकारी के अनुसार, यह चीता श्याम वाटिका क्षेत्र के एक खेत में छिपा हुआ है, जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और जीनापुर इलाके से सटा हुआ है। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को चीता KP-2 ने जंगल क्षेत्र में एक बकरी का शिकार भी किया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ आया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मानस सिंह के नेतृत्व में रणथंभौर और कूनो नेशनल पार्क की टीम लगातार चीते की मॉनिटरिंग कर रही है। चीते के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए कूनो नेशनल पार्क के उच्च अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। तीन‌ पहले पहुंचा था रणथंभौर
गौरतलब है कि यह चीता करीब 3 दिन पहले कूनो नेशनल पार्क से निकलकर रणथंभौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पहुंचा था, जिसके बाद से इसकी लगातार ट्रैकिंग की जा औरही है। फिलहाल वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। खेतों या सुनसान इलाकों में अकेले न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *