पाली में सूरजपोल स्थित श्रीयादे माता मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को श्रीयादे माता मंदिर सूरजपोल पर महिला सत्संग व कीर्तन से हुआ। सत्संग दोपहर एक बजे शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। महिलाओं ने माताजी की स्तुति में भजनों की प्रस्तुतियां दी। सत्संग पूर्ण होने के बाद महिलाओं ने बैंड व ढोल पर डांस किया। सत्संग में महिला मण्डल की अध्यक्ष रूकमा जलवानिया व उनकी पूरी टीम ने व्यवस्था संभाली।
मीडिया प्रभारी मुकेश विजयराज हाटवा ने बताया कि 21 अप्रैल को सुबह सवा 11 बजे बारात का स्वागत इंद्रा कॉलोनी प्रजापति समाज के छात्रावास में किया जाएगा। दोपहर 3.15 बजे वरघोड़ा बंदौली सूरजपोल श्रीयादे माता मंदिर से निकाला जाएंगा। शाम को इंद्रा कॉलोनी प्रजापति छात्रावास में भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें भजन गायक मगाराम प्रजापत खोड़, जोगाराम प्रजापत बाड़मेर, देवेन्द्र प्रजापत खोड़ व नृत्य कलाकार पूजा सपेरा, सीमा कालबेलिया प्रस्तुति देंगे। 22 अप्रेल की सुबह सवा चार बजे प्रजापति समाज के छात्रावास में सामूहिक विवाह के तहत 21 जोड़ो का हस्तमिलाप होगा। सभी जोड़े पंडितों के सान्निध्य में विधि-विधान से विवाहित बंधन में बंधेंगे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में अध्यक्ष भंवरलाल, मदनलाल कपुपरा गुंदोज, नारायणलाल एंदला, दुर्गेश बेड़ा अशोक जाजपरा, सोनाराम रेडवाल, डायाराम सापुनी, रामचन्द्र, चम्पालाल कुण्डलवाल, किशन हाटवा, हरिराम चंदवाड़ीया, प्रकाश जाजपरा, मोहन कपुपरा, दिनेश वराणदना, जगदीश थावलिया, मोहनलाल लूणिया सहित सभी समाज के कार्यकर्ता जुटे हुए है।
Source link