मोगा में 9 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार:पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चलाया अभियान, हेरोइन, नशीली गोलियां व शराब बरामद




मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब सहित कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना धर्मकोट के हवलदार कुलजीत सिंह ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर गांव शेरपुर तैयबां निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा को 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इसी प्रकार, थाना चडिक के सहायक थानेदार सरताज सिंह ने गांव धूडकोट चढ़त सिंह वाला निवासी सोहन सिंह उर्फ सोना से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना बाघापुराना के हवलदार दिलप्रीत सिंह ने गांव राजेयाना निवासी अर्शदीप सिंह उर्फ कालू को 7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना निहाल सिंह वाला के थानेदार प्रीतम सिंह ने बिलासपुर निवासी गुरशरण सिंह उर्फ रिंकू से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं, थाना फतेहगढ़ पंजतूर के सहायक थानेदार सुरेंद्र कुमार ने गांव खुदेशपुर जगराओं निवासी रणधीर सिंह को 7 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। इसके अतिरिक्त, थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार गुरदेव सिंह ने गश्त के दौरान साधांवाली बस्ती निवासी बंटी और पुराना लंघेयाना निवासी गगनदीप शर्मा उर्फ गगन को गिरफ्तार किया। इनके पास से 5 ग्राम हेरोइन और 40 नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने साधांवाली बस्ती निवासी संदीप सिंह उर्फ हरमन सिंह को 10 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा। इसी अभियान के तहत, थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार जीत सिंह ने हाकम का अगवाड़ निवासी अशोक कुमार उर्फ शोकी को 18 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *