श्रीगंगानगर जिले की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पदमपुर-सूरतगढ़ बाईपास रोड पर लग्जरी टोयोटा रूमियन (RJ-13-UB-1783) कार से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां व कैप्सूल्स बरामद किए हैं। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 400 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स (NRX) और 1 लाख 44 हजार न्यूरो-300 प्रेगाबालिन कैप्सूल्स (300 mg) जब्त किए गए हैं। नशीली गोलियां-कैप्सूल्स की यह खेप बाजार में करोड़ों रुपए की है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई सदर थानाधिकारी सुभाष चंद्र ढ़ील के नेतृत्व में की। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बाईपास रोड नजदीक राधास्वामी डेरे के पास कार को चेक किया तो उसमें नशीली गोलियां- कैप्सूल्स बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंग्रेज सिंह (30) मोहनपुरा, श्रीगंगानगर व गगन कपूर (23) पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जयपुर-जोधपुर रूट से बड़े पैमाने पर नशीली कैप्सूल्स-गोलियां मंगवाकर श्रीगंगानगर और आस-पास के इलाकों में सप्लाई करने का धंधा कर रहे थे। पुलिस अब पूछताछ में इनके अन्य साथियों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगा रही है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल प्रमोद कुमार की विशेष भूमिका रही है।
Source link