जोधपुर में पुलिस ने अवैध स्पा सेंटर पर कार्रवाई की। जोधपुर कमिश्नरेट के सरदारपुरा थाना इलाके में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए बी रोड स्थित ओसो टावर में संचालित ‘द हाईड अवे’ स्पा सेंटर पर दबिश दी। पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) की इस संयुक्त कार्रवाई में मौके से स्पा सेंटर संचालिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की लड़कियां भी शामिल हैं। डीसीपी (वेस्ट) कमल शेखावत ने बताया- शहर में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार को डीएसटी पश्चिम के एसआई महेंद्र को ओसो टावर स्थित स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों के संचालन की सूचना मिली थी। इस पर एडीसीपी (पश्चिम) नीरज शर्मा व एसीपी (पश्चिम) छवि शर्मा की निगरानी में सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर इसमें एसआई विश्राम, एएसआई राजेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल मुरारी लाल और महिला कॉन्स्टेबल सरिता को शामिल किया गया। समझाइश पर उलझे, शांतिभंग में हुई गिरफ्तारी पुलिस टीम ने जब स्पा सेंटर में दबिश दी, तो वहां एक पुरुष व तीन महिलाएं मौजूद मिलीं। पुलिस ने जब उनसे उनकी गतिविधियों के बारे में पूछताछ की और नाम-पते मांगे, तो वे आनाकानी करने लगे। पुलिस द्वारा समझाइश के बावजूद आरोपी नहीं माने और टीम से ही उलझने लगे। इस पर पुलिस ने ‘द हाईड अवे’ स्पा सेंटर में ही रहने वाली दिल्ली के बिंदापुर पश्चिम में उत्तम नगर दयाल सर रोड निवासी संचालिका नेहा मधावन (44), यूपी के सहारनपुर में लालपुरा निवासी रागनी जोगी (22), महाराष्ट्र वेस्ट के लोकमान नगर पाड़ा नंबर 3 जिनत मोहम्मद (23) पुत्री मोहम्मद फिरोज और जोधपुर के पावटा रसाला रोड कालू खां की हवेली निवासी रोहित मेहरा (20) पुत्र लक्ष्मण राम मेघवाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
Source link