मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में 6 फरवरी को हुए असलम हत्याकांड के एक वांछित आरोपी अमीर अहमद को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस मामले में अभी कई अन्य आरोपी फरार हैं। पहले एक नजर वारदात पर
मामला नौचंदी थाना क्षेत्र की जैदी फार्म कालोनी का है। जहां 6 फरवरी को स्क्रैप कारोबारी असलम व उसके साथी शोएब पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमलावर फरार हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान असलम की मौत हो गई। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु की। शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम
असलम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया तो पिता उसे लेकर जैदी फार्म पहुंचे और सड़क पर एंबुलेंस को रखकर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिवार ने असलम को सुपुर्द ए खाक किया। फरार कई आरोपी दबोचे
हत्याकांड के बाद पुलिस सरगर्मी से हमलावरों की तलाश में जुट गई। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी अमीर अहमद पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। पुलिस काफी समय से अमीर अहमद को तलाश कर रही थी। उसके सहारनपुर में छिपे होने की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस पर लग रहे थे आरोप
इस मामले में पुलिस समय समय पर आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजती रही लेकिन असलम के पिता पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों खासकर अमीर अहमद को बचाने का आरोप लगा दिया। इस मामले में एसएसपी, डीआईजी समेत कई अफसरों से शिकायत भी हुई, जिसके बाद पुलिस अमीर अहमद की तलाश में जुटी और उसे धर दबोचा।
Source link