जबलपुर में एनएसयूआई छात्रों का प्रदर्शन:राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी, राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में पीएम का पुतला फूंका




जबलपुर में सोमवार को एनएसयूआई के छात्रों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी और दूरदर्शन के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने दूरदर्शन कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश के बावजूद छात्र पुतला दहन करने में सफल रहे। मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द रिहा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। छात्रों ने यह भी कहा कि दूरदर्शन के अधिकारी अशोक श्रीवास्तव को राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में गंभीर अपराधों पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों पर सख्ती की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि छात्र संगठन अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *