पूर्णिया में कार-टोटो की जबरदस्त टक्कर:ओवरटेक के चक्कर में हादसा, 4 लोग घायल; 2 भाइयों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर




पूर्णिया में तेज रफ्तार कार और टोटो की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। दो भाइयों की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो 2 हिस्सों में बंट गई, कार का अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास की है। घायलों की पहचान मौलवी टोला निवासी मो. शहबाज, ममेरा भाई टोटो ड्राइवर मो. मोनतजीर के तौर पर हुईहै। 2 अन्य घायलों की पहचान नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शी मो. इम्तियाज और सलीम ने बताया कि कार गिरिजा चौक की ओर से आ रही थी, जबकि टोटो जनता चौक की ओर से निकला था। 2 युवकों की बची जान ओवरटेक के चक्कर में कार अचानक अनियंत्रित हो गई। सामने से आ रही गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों भाई बीच सड़क पर गिर गए। जबकि कार का एयरबैग खुल गया, जिससे दो युवकों की जान बच गई। लेकिन वे दोनों भी जख्मी हो गए। कार सवार मौके से फरार घायल मो. मोनतजीर ने बताया कि भाई के साथ पैसेंजर को छोड़ने जनता चौक गया था। वहां से घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार चालक ने पहले एक अन्य कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई।सामने से आ रही टोटो में जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ गई। इस बीच दोनों युवक कार छोड़कर मौके से भाग निकले। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों की नाजुक हालत को देखते आनन-फानन में एंबुलेंस से जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मो. शहबाज और मो. मोनतजीर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही के. हाट पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *