इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में 4 साल का मासूम लापता होने से हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने महज 12 घंटे में बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलवा दिया। टीआई सुरेंद्र रघुवंशी के मुताबिक 20 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच पीडब्ल्यूडी कॉलोनी क्षेत्र से 4 वर्षीय कृषु उर्फ हर्षल अपने दादा प्रभुदयाल यादव के साथ अचानक गायब हो गया। परिजन जब बारात से लौटे तो दोनों घर पर नहीं मिले। आसपास काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। अपहरण की आशंका, पुलिस ने बनाई 8 टीमें परिजनों ने दादा की कमजोर मानसिक स्थिति का हवाला देते हुए आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें बहला-फुसलाकर ले गया होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत 8 टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंदिर, धर्मशाला और बगीचों में तलाश की गई। साथ ही आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए और बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। लगातार सर्च के दौरान देर रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि आजाद नगर क्षेत्र में एक पानी के प्याऊ के पास बच्चा और उसका दादा बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित कब्जे में लिया। सिहोर से शादी में आया था परिवार जानकारी के मुताबिक परिवार सीहोर से इंदौर शादी में शामिल होने आया था। दोपहर में दादा बच्चे को चॉकलेट दिलाने के लिए बाहर लेकर गए थे, जिसके बाद दोनों लापता हो गए। पुलिस ने दोनों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।
Source link