अमेठी में पारा 40 डिग्री पार, लू जैसे हालात:जनजीवन बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा, 10 दिन में 12 डिग्री बढ़ा तापमान

[ad_1]


अमेठी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले 10 दिनों में जिले का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया है, जिससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दोपहर के समय लू जैसे हालात बन गए हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जिसके चलते सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी और छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ना जूस, बेल का शरबत और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की मांग में वृद्धि हुई है। जिले में सुबह का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से शुरू होकर दोपहर तक 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। तेज हवाओं के साथ लू चलने से किसानों को गेहूं की कटाई और मड़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, तेज गर्मी और हवाओं के कारण गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *