[ad_1]
चंडीगढ़ पुलिस की टीम आज दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची। टीम ने उन्हें नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर इरम रिजवी और इंस्पेक्टर सरित राय शामिल थीं, जिन्होंने नोटिस सौंपा। मधु किश्वर के खिलाफ कल चंडीगढ़ में केस दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम आज उनके घर पहुंची। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…..
[ad_2]
Source link