सीतापुर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:NH30 पर खड़े कैंटर से टकराई बाइक, लखनऊ से सीतापुर लौट रहे थे




सिधौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। ये युवक लखनऊ से अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सिंहपुर कॉलोनी, कोतवाली सिधौली निवासी सूरत (25 वर्ष) और नंदराम (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती अपने परिजन से मिलकर घर लौट रहे थे। मनवा के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *