[ad_1]
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को सिरोही जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों की इस वर्ष की वैश्विक थीम “Our Power, Our Planet” रखी गई है। वन विभाग के अनुसार, मुख्य आयोजन सिरोही वन मंडल की पिण्डवाड़ा रेंज में स्थित मुनिया डेम पर होगा। कार्यक्रम का संचालन उप वन संरक्षक अजित उचोई के निर्देशन में किया जाएगा, जबकि सहायक वन संरक्षक दारा सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, पौध वितरण, वृक्षारोपण, थीम आधारित निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताएं तथा एक पर्यावरण प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। मुनिया डेम पर विशेष रूप से नेचर वॉक, बच्चों के लिए नेचर फोटोग्राफी वर्कशॉप, बर्ड वॉचिंग, पक्षियों की पहचान और स्थानीय सरीसृपों पर जानकारी सत्र जैसे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वन्यजीव संरक्षण के तहत पक्षियों के लिए परिंडे वितरित किए जाएंगे और जलाशयों में पानी भरने की गतिविधियां भी होंगी। विद्यार्थियों को पर्यावरण आधारित स्टेशनरी सामग्री दी जाएगी, वहीं ग्रामीणों के लिए पर्यावरण संबंधी फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों और वन अधिकारियों के बीच एक मैत्री मैच का भी आयोजन होगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेम सागर ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूत करें।
[ad_2]
Source link