One Dead, CCTV Footage Emerges latest update

[ad_1]

लुधियाना के पास कस्बा हंबड़ा में मंगलवार को उस वक्त दहशत फैल गई जब एक स्क्रैप (कबाड़) की दुकान में भीषण धमाका हुआ। हादसा बंसल स्क्रैप की दुकान पर हुआ जहां आग जलाकर कचरे से सामान निकाला जा रहा था। इस धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभी

.

धमाका इतना तेज कि दहल उठा इलाका प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनी गई। आवाज सुनते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जहाँ चंदन कुमार (40 साल)-की अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वही बाबा फूल पासवान (60 साल) – फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा? (CCTV से खुलासा) पुलिस की शुरुआती जांच और CCTV फुटेज से पता चला है कि दुकान मालिक शिव कुमार निब्बी के दो कर्मचारी कबाड़ में से स्क्रैप निकालने के लिए आग जलाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अनजाने में कोई संदिग्ध चीज आग में फेंक दी, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया। दोनों कर्मचारी सीधे तौर पर धमाके की चपेट में आ गए।

पुलिस की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही लाडोवाल थाना के SHO अमृतपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। CCTV जांच से साफ है कि आग में कुछ फेंकने के बाद धमाका हुआ है। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच कर रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *