बारातियों की पिटाई करते पुलिसवालों का VIDEO:शादी के बीच दूल्हा-दुल्हन का थाने ले गई, लड़कीवालों ने फेंककर मारा लोटा




कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान पुलिस और बारातियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बारातियों की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस की पिटाई से कुछ महिलाएं भी घायल हुई हैं। पूरी धटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस की पिटाई में कुल 14 बाराती घायल हुए हैं। इनमें महिलाए और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस रात करीब 2:30 बजे दूल्हा, दुल्हन और दुल्हन के भाई को अपने साथ थाने ले गई, जिससे वैवाहिक रस्में रुक गईं। मंगलवार सुबह 4:00 बजे उन्हें छोड़ा गया, जिसके बाद शादी संपन्न हो सकी। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिसवाले शादी के पांडाल में बारातियों पर जमकर लाठियां बरसा रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग पुलिसपर कुर्सियां फेंक रहे हैं। पुलिस शादी वाले घर से कुछ लोगों को कॉलर पकड़कर पुलिस वाहन में बैठा रही है। जब पुलिसवाले दुल्हा-दुल्हन को लेकर थाने जा रहे हैं, इसी दौरान किसी ने लोटा फेंका, जो पुलिसवाले के सिर में लगा। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिकायत दर्ज कराई है। तस्वीरें देखिए… देरी से पहुंची थी बारात जानकारी के अनुसार, मैहर जिले के ग्राम अमदरा निवासी सीताराम बर्मन के परिवार की बारात कटनी के इंदिरा नगर आ रही थी। दूल्हे की गाड़ी खराब होने के कारण बारात लगभग दो घंटे देरी से पहुंची। रात करीब 1:30 बजे जब बारात वधू पक्ष के घर से 50 मीटर दूर थी, तब कुठला थाने की पुलिस और 112 वाहन मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी बातचीत के बारातियों को धक्का देना शुरू कर दिया। बारातियों द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। झड़प के बाद पुलिस मौके से चली गई, लेकिन कुछ देर बाद भारी पुलिस बल के साथ वापस लौटी और लाठीचार्ज किया। महिलाओं को पीटने का आरोप पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुलिस ने घर के अंदर घुसकर भी मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं महिलाओं और बच्चों को भी चोटें आईं। मारपीट में दुल्हन के भाई आकाश चौधरी और दूल्हे के चाचा सहित कई लोगों के हाथ फ्रैक्चर हो गए हैं, जबकि कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *