जयपुर हाईवे पर रविवार रात बाइक काफिले के दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। 20 से अधिक बाइक लेकर निकले युवाओं ने हाईवे पर हुड़दंग किया। दहशत फैलाने के लिए चलती बाइकर्स पर तलवारे तक लहराई गई। गलतागेट थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर सोमवार रात दबिश देकर सात आरोपियों को अरेस्ट किया। मामले में फरार अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया- मामले में आरोपी फरहान (24) निवासी ठाठर कॉलोनी आमेर, असगर अली (33) निवासी प्रभात कॉलोनी गलतागेट, मोहम्मद अजीम (32) निवासी रहीमन कॉलोनी गलतागेट, अजरूद्दीन उर्फ अज्जु (28) निवासी ईदगाह कच्ची बस्ती गलतागेट, सलीम कुरैसी (35) निवासी गुलजार कॉलोनी पाडामंडी गलतागेट, तौसिफ खान (26) निवासी एमडी रोड लालकोठी और जिशान खान (20) निवासी सैयद कॉलोनी गलतागेट को अरेस्ट किया गया। पुलिस ने हाईवे पर बाइक लेकर हुड़दंग-दहशत फैलाने वालों को वीडियो के आधार पर चिन्हिृत किया। पुलिस टीम ने सोमवार रात दबिश देकर सातों आरोपियों को धर-दबोचा। पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपियों के फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वीडियो हुआ वायरल
पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो मिला। वीडियो में 20 से अधिक बाइक पर 40-50 युवा जयपुर-दिल्ली हाईवे पर काफिला लेकर निकलते दिखाई दिए। ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के साथ ही काफिले में दौड़ते बाइक टेड़ी-मेड़ी पूरे हाईवे पर लहराकर आमजन के जीवन को खतरे में डालते नजर आए। इस दौरान चलती बाइक पर दो-तीन तलवारे भी हवा में लहराकर राहगीरों व स्थानीय लोगों में दहशत फैलाई गई। पुलिस की ओर से जांच करने पर वीडियो रविवार रात करीब 10:15 बजे का गलतागेट इलाके का होना पता चला। गलतागेट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर हुड़दंग-दहशत फैलाने वालों की तलाशी में दबिश देकर कार्रवाई की।
Source link