सवाई माधोपुर के अनाज मंडी रोड स्थित बैंक आफ इंडिया में रविवार सुबह आग लग गई। यहां आग लगने से एक बार दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान आग की तेज लपटों को देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। यहां आग पर करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की तेज लपटों और धुंआ से मचा हड़कंप जानकारी से अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे मंडी रोड स्थित बैंक आफ इंडिया की ब्रांच से तेज धुंआ और आग की लपटे दिखाई दी। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर दो फायर ब्रिगेड की दमकलों से आग पर काबू पाया गया। वहीं जेसीबी की सहायता से बैंक के बाहर लगे एटीएम को सुरक्षित बाहर निकल गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल बैंक में हुए नुकसान और आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।
Source link