खरगोन के मेनगांव क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई में मौके से 14 हजार 990 रुपए नकद, 5 बाइक और 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपए बताई जा रही है। एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे ने बताया कि उन्हें गोल नहर के किनारे जंगल की ओर रात में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर सोमवार रात मेनगांव, गोगावां और जैतापुर थाना प्रभारियों की संयुक्त पुलिस टीम ने जुआरियों के ठिकाने पर दबिश दी। अंधेरे का फायदा उठाकर भागे पुलिस की घेराबंदी के दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को पकड़ा गया। हालांकि, कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खरगोन निवासी अफजल और चिराग (दोनों तलाई मार्ग), नौशाद और अफसर (दोनों खसखसवाड़ी), सलमान, जाकिर और असलम (इस्लामपुरा), सोनू उर्फ सन्नवर (संजयनगर) शामिल हैं। इनके अलावा बामखल निवासी समीर और गोगावां निवासी अब्दुल को भी पकड़ा गया है।
Source link