जालोर में भीषण गर्मी, राहगीरों के लिए लगाई प्याऊ:ग्रेनाइट एसोसिएशन और मारवाड़ी युवा मंच ने शुरू की ठंडे पानी की सेवा




राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच कई संस्थाओं ने राहगीरों के लिए सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल शुरू की है। शहर के जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में अमृत धारा अभियान के तहत शहर के 20 विभिन्न स्थानों पर अस्थाई प्याऊ लगाकर ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। 14 स्थानों पर मारवाड़ी युवा मंच की सेवा मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य हरभजन सिंह ने बताया कि मंच की ओर से शहर के प्रमुख 14 स्थानों पर प्रतिदिन दो समय (सुबह और शाम) 6-6 ठंडे पानी के कैंपर रखे जा रहे हैं। उन्होंने साझा किया कि यह सेवा पिछले 4 वर्षों से निरंतर जारी है, जिसका संपूर्ण व्यय मंच के सदस्यों द्वारा वहन किया जाता है। प्रतिवर्ष अप्रैल माह में महावीर जयंती के अवसर पर इसकी शुरुआत की जाती है, जो आगामी चार महीनों तक संचालित रहेगी। ग्रेनाइट एसोशिएशन ने मुख्य रास्तों पर लगाए कैंपर जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकिशन रणवां ने बताया कि गर्मी की तपिश को देखते हुए एसोसिएशन द्वारा शहर के मुख्य रास्तों और ग्रेनाइट औद्योगिक क्षेत्र में 6 स्थानों पर ठंडे पानी के कैंपर की अस्थाई प्याऊ लगाई गई है। हर प्याऊ पर आवश्यकतानुसार ठंडे पानी के कैंपर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे गर्मी और बढ़ेगी, प्याऊ और कैंपरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *