सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में आज उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी दर्शन करने पहुंचे। CM धामी ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर प्रशासन और मंदिर कमेटी की ओर से चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। खाटूश्यामजी पहुंचने पर ASP गिरधारी लाल शर्मा और तहसीलदार शैलजा शेखावत समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने बाबा श्याम के दर्शन किए। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें विशेष पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वास्तिक बनाया। उन्होंने बाबा श्याम की चौखट पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि श्याम बाबा से उत्तराखंड और समस्त देशवासियों की खुशहाली और उन्नति की प्रार्थना की है। दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। बाबा श्याम के दर्शन करने के बाद उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी एक निजी कार्यक्रम में भारणी के लिए रवाना हो गए।
Source link