फाजिल्का में नाबालिग लड़के से मिला हैंड ग्रेनेड:12वीं कक्षा का स्टूडेंट, पाकिस्तान से मंगाया, सोशल मीडिया पर सप्लायर के संपर्क में आया




फाजिल्का के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल पुलिस ने एक नाबालिग लड़के से हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर में गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवार लड़के को रोककर चेक किया तो उससे हैंड ग्रेनेड मिला जो पाकिस्तान से आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग सोशल मीडिया के जरिए गलत रास्ते पर चला गया। फिलहाल इस मामले पर आगे की कार्यवाई की जा रही है। हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल कहां होना था, कैसे मंगवाया गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। शक होने पर रोककर ली गई तलाशी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सदर फिरोजपुर इलाके में गश्त कर रही थी कि गांव हंसता कलां के नजदीक गश्त दौरान एक नाबालिग लड़का बाइक पर आता दिखाई दिया। जिसे शक होने पर रोककर चेक किया गया तो उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि लड़के से मिला हैंड ग्रेनेड पाकिस्तान से आया है। अब जांच की जा रही है कि इसका कहां इस्तेमाल किया जाना था। उन्होंने कहा कि इस मामले में फाजिल्का के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले में तफ्तीश जारी है। पुलिस कर रही मामले में जांच-पड़ताल उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से किस शख्स ने ये हैंड ग्रेनेड भेजा है, कहां से आया है इस पर जांच की जा रही है। पता चला है कि आरोपी लड़के ने इंस्टाग्राम से नंबर लेकर सप्लायर से संपर्क किया था। आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसे रिमांड नहीं लिया गया। लड़का अभी 12वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से प्रभावित होकर लड़का गलत रास्ते पर गया। उन्होंने कहा कि बरामद हुआ हैंड ग्रेनेड हाई एक्सप्लोसिव चाइना मेड है। जिसके धमाके से काफी नुकसान हो सकता था। फिलहाल जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *